India Gate




शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और यह उत्तरी भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। शिमला की मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला यहाँ आने वाले पर्यटकों, हनीमूनर्स और परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है।

शिमला 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। खूबसूरत पहाड़ियों और रहस्यमयी जंगलो के बीच शिमला भारत की सबसे खूबसूरत जगह है। शिमला में कई ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही औपनिवेशिक शैली की इमारतें भी हैं। शिमला को ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी कहा जाता है और इस शहर की मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने के लिए मजबूर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *